अमर उजाला
Sun, 6 August 2023
हॉर्ले डेविडसन की नई बाइक एक्स440 की कीमत में बढ़ोतरी हो चुकी है।
कंपनी की ओर से इसके दाम में 10500 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है।
बाइक के सभी तीनों वैरिएंट्स की कीमत में बढ़ोतरी की गई है।
इसके डेनिम वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 2.39 लाख रुपये हो गई है।
विविड वैरिएंट को 2.59 लाख रुपये की एक्स शोरुम कीमत पर खरीदा जा सकता है।
बाइक के एस वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 2.79 लाख रुपये हो गई है।
जुलाई में सबसे ज्यादा बिके ये टू-व्हीलर ब्रांड