अमर उजाला
Sat, 1 March 2025
गुरुग्राम में अब ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने और चालान न भरने वालों के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी हो सकती है।
नए नियमों के तहत 90 दिनों के अंदर चालान का भुगतान नहीं करने वालों की गाड़ी जप्त कर ली जाएगी।
ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को इस नियम की जानकारी दें।
गुरुग्राम में हर दिन औसतन 4,500 चालान जारी किए जाते हैं, जिनमें से लगभग दो-तिहाई चालान कैमरों की मदद से जारी किए जाते हैं।
लंबित चालानों के भुगतान के लिए अंतिम तिथि 10 फरवरी 2025 तय की गई है।
सभी वाहन मालिकों को सलाह दी गई है कि इससे पहले अपने बकाया चालान का भुगतान कर दें।
लंबे समय तक चाहते हैं कार का साथ, तो उस पर ऐसे रखें अपना हाथ!