अमर उजाला
Sun, 20 July 2025
भारत सरकार ने पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य हाल ही में हासिल कर लिया है।
अब सरकार इस मिश्रण को और बढ़ाकर 27 प्रतिशत करने की तैयारी में है, जिसे E27 फ्यूल कहा जाएगा।
सरकार ने भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) (बीआईएस) को ई-27 ईंधन के लिए जरूरी मानक बनाने का निर्देश दिया है।
सरकार ने वाहन परीक्षण और सर्टिफिकेशन एजेंसी ARAI को ई-27 ईंधन के अनुरूप इंजनों में जरूरी बदलाव और तकनीकी रिसर्च के लिए प्रेरित किया है।
इस योजना के पीछे मकसद भारत की तेल आयात पर निर्भरता घटाना और किसानों की आय बढ़ाना है।
बीआईएस जल्द ही डीजल में 10 प्रतिशत आइसोब्यूटानॉल (IBA) मिश्रण वाले ईंधन के लिए भी मानक तय करेगा।
कितने तरह के होते हैं Car Insurance? आपके लिए कौन सा बेस्ट