इन ट्रिक्स से बढ़ सकती है एसयूवी की माइलेज अगर आपके पास बड़ी गाड़ी या एसयूवी है तो अक्सर कम माइलेज की परेशानी रहती होगी। आगे जानिए किस तरह से माइलेज में इजाफा कर सकते हैं। अगर एसयूवी की समय पर सही मैकेनिक या वेरिफाइड सर्विस सेंटर से सर्विस करवाई जाए तो इससे माइलेज बढ़ती है। अगर एसयूवी के टायरों का सही ढंग से रखरखाव किया जाए तो भी माइलेज में बढ़ोतरी हो सकती है। टायरों में सही मात्रा में हवा का स्तर होना चाहिए। अगर एसयूवी की रफ्तार के हिसाब से गाड़ी का गियर बदला जाए तो इससे इंजन पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता है। ऐसे में माइलेज बढ़ती है। काफी एसयूवी चालक गाड़ी को उबड़-खाबड़ सड़कों पर ज्यादा चलाते हैं, ऐसे में एसयूवी को अधिक से अधिक साफ और सपाट सड़कों पर चलाएं। एसयूवी को सीमित गति में चलाने से इंजन पर ज्यादा प्रेशर नहीं पड़ता है। ऐसे में माइलेज में इजाफा हो सकता है। अगर आप एसयूवी में ज्यादा वजन लेकर सफर करते हैं तो इससे इंजन को अधिक मेहनत करनी पड़ती है। ऐसे में एसयूवी में कम से कम वजन रखें। Auto