अमर उजाला
Fri, 16 June 2023
मई महीने में फुल साइज एसयूवी की भी काफी मांग रही। पिछले महीने कुल 3850 लग्जरी एसयूवी की बिक्री हुई।
पहले पायदान पर टोयोटा फॉर्च्यूनर रही। एसयूवी ने 144 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ कुल 2887 यूनिट्स की बिक्री की।
दूसरे नंबर पर जीप मेरिडियन का नंबर आया। इसकी कुल 418 यूनिट्स की बिक्री मई में हुई।
एमजी की ग्लॉस्टर की बिक्री में भी 325 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। इसकी कुल 217 यूनिट्स की बिक्री हुई।
अगला नंबर फॉक्सवैगन ताइगुन का रहा। इसकी कुल 171 यूनिट्स की बिक्री हुई। एसयूवी ने 217 फीसदी की बढ़ोतरी हासिल की।
स्कोडा कोडियाक ने 48 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ मई में कुल 157 यूनिट्स की बिक्री की।
ह्यूंदै की नई एसयूवी में मिलेंगी ये खूबियां, जानें डिटेल