अमर उजाला
Thu, 20 April 2023
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मार्च महीने में टोयोटा फॉर्च्यूनर की सबसे ज्यादा बिक्री हुई।
मार्च में टोयोटा ने फॉर्च्यूनर की बिक्री में चार फीसदी की बढ़ोतरी के साथ कुल 3108 यूनिट्स की बिक्री की।
दूसरे नंबर पर 233 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ स्कोडा की कोडियाक रही। इसकी मार्च में 416 यूनिट्स की बिक्री हुई।
तीसरे पायदान पर जीप मेरिडियन रही। कंपनी ने मार्च में इसकी कुल 285 यूनिट्स की बिक्री की।
अगले नंबर पर एमजी ग्लॉस्टर रही। 63 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ इसकी कुल 247 यूनिट्स की बिक्री हुई।
326 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ फॉक्सवैगन ताइगुन की कुल 132 यूनिट्स की बिक्री हुई।
सिट्रॉएन सी5 एयरक्रॉस की कुल 52 यूनिट्स की बिक्री मार्च 2023 के दौरान हुई।
एमजी मोटर्स ने दिखाई नई इलेक्ट्रिक कार, जानें खूबियां