अमर उजाला
Fri, 14 March 2025
हर राइडर के मन में यह सवाल जरूर आता है कि बाइक को लगातार कितनी देर तक चलाना चाहिए।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह चालक की क्षमता, इंजन के प्रकार और सड़क की स्थिति के आधार पर निर्भर करता है।
लगातार लंबे समय तक बाइक चलाने से थकान होती है। सुरक्षा के नजरिये से बीच में ब्रेक लेना बहुत जरूरी होता है।
एक साधारण 100-125cc की बाइक को लगातार 50-60 किलोमीटर से ज्यादा नहीं चलाना चाहिए।
150cc या उससे ऊपर की बाइक को आप लगातार 100 किलोमीटर तक चला सकते हैं.
बाइक को 1 घंटे नॉन-स्टॉप चलाने के बाद 15-20 मिनट का ब्रेक लेना चाहिए ताकि इंजन ठंडा हो सके।
इससे आपको भी आराम मिलेगा और इंजन की परफॉर्मेंस भी लॉन्ग राइड में बेहतर बनी रहेगी।
ऑटोमैटिक या मैनुअल गियर वाली कार, किसमें खर्च होता है ज्यादा पेट्रोल?