अमर उजाला
Wed, 15 January 2025
उत्तर भारत में कई जगहों पर घना कोहरा छाया है। जिससे सड़क पर वाहनों को चलाने में परेशानी हो रही है।
अगर कुछ सावधानियां बरती जाएं, तो कोहरे की स्थिति में भी ड्राइविंग आसान और सुरक्षित हो सकती है।
कोहरे के समय हेडलाइट जलाकर चलने से अन्य वाहनों को आपकी मौजूदगी की जानकारी मिलती है।
वाहन की लाइट्स को हाई बीम की जगह लो बीम पर जलाना चाहिए। इससे विजिबिलिटी बेहतर होती है।
सड़क पर बनीं सफेद और पीली लाइन को देखते हुए अपनी लेन में चलने से हादसे का खतरा कम हो जाता है।
कोहरे में वाहन चलाते हुए अन्य वाहनों से भी सुरक्षित दूरी बनाकर रखनी चाहिए।
कार लोन लेते समय इन बातों का रखें ध्यान, वरना सिर आ पड़ेगी परेशानी