अमर उजाला
Tue, 9 May 2023
किआ की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी सोनेट का एनिवर्सिरी एडिशन लॉन्च किया गया है।
कंपनी ने इसे सिर्फ एक ही वैरिएंट एचटीएक्स एई के तौर पर पेश किया है।
नए एडिशन में एसयूवी के कई हिस्सों पर टैंगरीन एसेंट दिया गया है।
इसमें दो पेट्रोल और दो डीजल इंजन का विकल्प दिया गया है।
एनिवर्सिरी एडिशन में इलेक्ट्रिक सनरुफ, एलईडी लाइट्स, रियर एसी वेंट्स, 20.32 सेमी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स मिलते हैं।
सेफ्टी के लिए इसमें एबीएस, ईबीडी, एयरबैग्स, ईएसएस, बीए, ईएससी, एचएसी, वीएसएम जैसे फीचर्स मिलेंगे।
एनिवर्सिरी एडिशन की एक्स शोरुम कीमत 11.85 लाख रुपये है।
टाटा की गाड़ियों पर है कितनी वेटिंग, जानें डिटेल