अमर उजाला
Thu, 29 December 2022
मारुति की ओर से ऑल्टो 800 को भारतीय बाजार में बेचा जाता है।
लंबे समय से ही यह कार भारतीयों की पसंद बनी हुई है। ज्यादातर लोग पहली कार के तौर पर इसे खरीदते हैं।
कंपनी की ओर से इसके कुल पांच वैरिएंट ऑफर किए जाते हैं। जिनमें STD-O, LXI-O, LXI-O CNG, VXI, VXI+ हैं।
इसकी कीमत की शुरूआत 3.39 लाख रुपये से हो जाती है। सीएनजी वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 5.03 लाख रुपये है।
कार में रिवर्स पार्किंग सेंसर, ड्यूल टोन इंटीरियर्स, 17.78 सेमी का इंफोटेनमेंट सिस्टम, पॉवर स्टेयरिंग, रिमोट की-लैस एंट्री जैसे फीचर्स मिलते हैं।
सेफ्टी के तौर पर इसमें एबीएस, ईबीडी, इमोबिलाइजर और ड्यूल एयरबैग मिलते हैं।
यह एक लीटर पेट्रोल में 22.05 और सीएनजी में 31.59 किलोमीटर का एवरेज देती है।
केंद्र ने सेंकड हैंड कार डीलरों को प्रमाणित करने के लिए पेश किया ऑथराइजेशन सर्टिफिकेट