अमर उजाला
Thu, 5 January 2023
स्कोडा की ओर से कुशाक को दो इंजन और चार ट्रांसमिशन के विकल्प के साथ ऑफर किया जाता है।
एसयूवी में एक लीटर और 1.5 लीटर के इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है।
कुशाक में 385 लीटर का बूट स्पेस, 25.4 सेमी का इंफोटेनमेंट सिस्टम, वेंटिलेटिड सीट्स, इलेक्ट्रिक सनरुफ जैसे फीचर्स मिलते हैं।
सुरक्षा के मामले में भी इस एसयूवी को पूरे फाइव स्टार मिले हैं। यह बच्चों और व्यस्कों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है।
एसयूवी में छह एयरबैग्स, इमोबिलाइजर, एबीएस, ईबीडी, ईएससी, एमकेबी, एचएचसी, ईडीएस, टीसीएस जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।
इसकी कीमत की शुरूआत 11.59 लाख रुपये से हो जाती है और इसके टॉप वैरिएंट की कीमत 19.09 लाख रुपये है।
ऑटो एक्सपो में देखने को मिलेंगी ये पांच इलेक्ट्रिक कार