अमर उजाला
Wed, 10 January 2024
भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
साल 2023 के दौरान भी देशभर में हर सेगमेंट में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है।
फाडा की रिपोर्ट के मुताबिक बीते साल में देशभर में कुल 1529947 यूनिट्स इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री हुई है।
ईयर ऑन ईयर बेसिस पर यह बढ़ोतरी 49.25 फीसदी की रही। साल 2022 में कुल 1025063 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
सबसे ज्यादा बढ़ोतरी इलेक्ट्रिक यात्री वाहन सेगमेंट में रही, इस सेगमेंट में 114.17 फीसदी ज्यादा मांग रही।
दो पहिया इलेक्ट्रिक सेगमेंट में 36.09, तिपहिया में 65.23, कमर्शियल सेगमेंट में 114.16 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।
मैनुअल ट्रांसमिशन वाली कारों में इन गलतियों से होता है नुकसान