अमर उजाला
Fri, 7 February 2025
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) ने जनवरी 2025 की ऑटोमोबाइल सेल्स के आंकड़ें जारी कर दिए हैं।
जनवरी में भारतीय बाजार में 7% की साल-दर-साल वृद्धि से साथ कुल 22,91,621 यूनिट वाहनों की बिक्री दर्ज की गई।
फाडा ने कहा कि बीते महीने हर वाहन सेगमेंट - दोपहिया, तिपहिया, चारपहिया, ट्रैक्टर और कमर्शियल वाहन में पॉजिटिव मोमेंटम देखा गया।
जनवरी के महीने 16% की बढ़ोतरी के साथ पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में वाहनों की कुल बिक्री 4,65,920 यूनिट्स रही।
जनवरी 2025 में दोपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री 15,25,862 यूनिट्स रही।
जो जनवरी 2024 में बेची गई 14,65,039 यूनिट्स की तुलना में 4 प्रतिशत ज्यादा है।
जनवरी में वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री साल-दर-साल 8 प्रतिशत बढ़कर 99,425 यूनिट्स हो गई।
जनवरी में ट्रैक्टर की बिक्री साल-दर-साल 5 प्रतिशत बढ़कर 93,381 यूनिट्स हो गई।
जबकि पिछले महीने तिपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री 7 प्रतिशत बढ़कर 1,07,033 यूनिट्स रही।
आपकी गाड़ी के लिए कौन-सा फ्यूल है सबसे क्लीन?