इन पांच टिप्स से बेहतर हो जाएगा कार म्यूजिक सिस्टम कार से सफर करने वाले अक्सर मनोरंजन के लिए म्यूजिक का सहारा लेते हैं। मगर कार के म्यूजिक सिस्टम में कोई गड़बड़ी आ जाए तो सफर का मजा खराब हो जाता है। कार के म्यूजिक सिस्टम को बेहतर करने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। आगे जानिए क्या है इसकी डिटेल। कार के सफर को बेहतर करने के लिए म्यूजिक सिस्टम की नियमित साफ-सफाई जरूरी है। ऐसा करने से सिस्टम की क्षमता बढ़ जाती है। अगर कार के म्यूजिक सिस्टम के स्पीकर में कुछ गड़बड़ी आ जाए तो सिस्टम सही से काम नहीं करता है। ऐसे में स्पीकर का ध्यान रखें। गर्मी के दौरान तेज धूप कार के अंदर आती है, ऐसे में कार का म्यूजिक सिस्टम गर्म हो सकता है। ऐसा होने से सिस्टम में दिक्कत हो सकती है। अगर आप कार के म्यूजिक सिस्टम का लगातार इस्तेमाल नहीं करेंगे तो इससे सिस्टम में परेशानी आ सकती है। कार की बैटरी में अगर कोई दिक्कत है या फिर बैटरी पूरी तरह से चार्ज नहीं है तो भी म्यूजिक सिस्टम सही ढंग से काम नहीं करता है। Auto