गर्मियों में ऐसे रखें बाइक का खास ध्यान

अमर उजाला

Tue, 11 June 2024

Image Credit : Freepik

गर्मी का भीषण प्रकोप जारी है, ऐसे में हर इंसान इससे बचने के लिए अलग-अलग उपाय अपना रहे हैं। मगर इस मौसम में बाइक का भी ध्यान रखना जरूरी है। 

Image Credit : Freepik

बाइक के लिए टायर काफी महत्वपूर्ण होते हैं, ऐसे में समय-समय पर टायरों का एयर प्रेशर चेक करते रहें। टायरों में हवा का स्चर कम होने से हादसा हो सकता है। 

Image Credit : Freepik

मोटरसाइकिल के ब्रेक काफी अहम होते हैं। अगर बाइक के ब्रेक में जरा सी खराबी आती है तो उन्हें ठीक करवाएं। 

Image Credit : Freepik

बाइक की चैन अगर गंदी है या फिर सूखी है तो इससे मोटरसाइकिल की क्षमता पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में बाइक की चैन पर लुब्रिकेट का इस्तेमाल करें, ताकि बाइक पूरी क्षमता के साथ चलें। 

Image Credit : Freepik

गर्मी के मौसम में अक्सर बैटरी में दिक्कत आ जाती है, इसलिए बैटरी का खास ध्यान रखें। बैटरी को ठंडा रखें और कोई दिक्कत होने पर उसे बदल दें। 

Image Credit : Freepik

बाइक में कई सारे नट-बोल्ट होते हैं। समय के साथ ये नट ढीले हो जाते हैं, ऐसे में नियमित तौर पर देखें कि कोई नट ढीला तो नहीं है। अगर कोई नट ढीला हो तो उसे तुरंत टाइट करें। 

Image Credit : Freepik

मोटरसाइकिल की सभी लाइट्स और होर्न को सही तरीके से चेक करें। अगर हैडलाइट या फिर हॉर्न में कोई दिक्कत हैं तो तुरंत उसे ठीक करवाएं। 

Image Credit : Freepik

बाइक के लिए सस्पेंशन काफी अहम होते हैं। ऐसे में किसी भी राइड से पहले सस्पेंशन की सही से जांच करें। 

Image Credit : Freepik

इन टिप्स से बढ़ जाएगी स्कूटर की परफॉर्मेंस!

Freepik
Read Now