मानसून में सेफ बाइक राइडिंग के लिए फॉलो करें ये टिप्स

अमर उजाला

Sun, 30 June 2024

Image Credit : Freepik

बारिश के दौरान विजिबिलिटी काफी कम हो जाती है। अच्छी विजिबिलिटी पाने के लिए हेलमेट पर कार वैक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे हेलमेट पर पानी टिकेगा नहीं। 

Image Credit : Freepik

मानसून की बारिश में विजिबिलिटी कम हो जाती है। ऐसे में सड़क पर बाकी वाहनों से थोड़ी दूरी बनाकर चलें, ताकि किसी भी बाधा से बचने का पर्याप्त समय मिलें। 

Image Credit : Freepik

बारिश के दौरान अगर किसी गीली सड़क से निकल रहे हैं तो बाइक या स्कूटर फिसल सकते हैं। ऐसे में दो पहिया वाहन को धीमी स्पीड के साथ चलाएं और आराम से ब्रेक का इस्तेमाल करें। 

Image Credit : Freepik

बारिश के दौरान अक्सर सड़क पर पानी भर जाता है। ऐसे में कोशिश करें कि गड्डों से बचकर रहें। वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता है। अपनी नजर सड़क पर रखें। 

Image Credit : Freepik

मानसून में सुरक्षित दोपहिया वाहन चलाने के लिए वाहन के सभी उपकरणों का सही से काम करना जरूरी है। ऐसे में  वाहन की नियमित जांच करते रहें। 

Image Credit : Freepik

बारिश में दोपहिया वाहन चलाते वक्त खुद को सही से ढककर रखें। बारिश से बचने के लिए किसी जैकेट, गलव्स और हेलमेट के साथ बढ़िया जूते भी होने चाहिए। 

Image Credit : Freepik

बारिश के दौरान अगर यातायात नियमों का सही से पालन करेंगे तो हादसा होने की संभावना कम हो जाएगी। 

Image Credit : Freepik

नई कार में होना चाहिए यह डिवाइस, वरना होगी दिक्कत

Freepik
Read Now