बाइक में ऐसे करें किल स्विच का इस्तेमाल अगर आप मोटरसाइकिल का इस्तेमाल करते हैं तो फिर बाइक के हर पार्ट के बारे में जानकारी रखनी चाहिए। ताकि किसी आपात स्थिति में परेशानी न हो। बाइक में एक किल स्विच होता है, इसका गलत इस्तेमाल करने पर इंजन को भारी नुकसान हो सकता है। मोटरसाइकिल के हैंडल पर मिलने वाला किल स्विच राइडर की मदद के लिए होता है। इसकी सहायता से बाइक चलाना काफी आसान हो जाता है। जब भी कोई बाइक चलाना सीखता है तो यह किल स्विच इंजन को बंद करने में मदद करता है। मगर इसके ज्यादा इस्तेमाल से इंजन की क्षमता पर बुरा असर पड़ता है। बाइक के किल स्विच को दबाकर अगर इंजन भी ऑफ कर दिया जाए तो इससे बाइक की बैटरी समेत कई पार्ट्स पर बुरा प्रभाव पड़ता है। किल स्विच को किसी हादसे के दौरान दबाकर बाइक के इंजन को तुरंत बंद किया जा सकता है। इससे इंजन की परफॉर्मेस पर असर नहीं पड़ता है। किल स्विच का इस्तेमाल हमेशा अंगूठे के जरिए करना चाहिए। इसे गलत तरीके से दबाया तो बाइक में बड़ी खराबी हो सकती है। Auto