अमर उजाला
Fri, 4 July 2025
दिल्ली में 1 जुलाई 2025 से पुरानी डीजल और पेट्रोल कारों पर कड़ी पाबंदी लागू हो गई है।
अब 10 साल से ज्यादा पुरानी डीजल और 15 साल पुरानी पेट्रोल वाहनों को ईंधन नहीं मिलेगा।
इसका सीधा असर हजारों वाहन मालिकों पर पड़ा है, जो अब सोच में पड़ गए हैं कि अपनी पुरानी गाड़ी का क्या करें।
अगर आपकी भी यही समस्या है तो आपको इन तीन ऑप्शन के बारे में जान लेना चाहिए।
पहला है कि आप अपनी गाड़ी को स्क्रैप करवा सकते हैं, जिसके बाद आपको नई गाड़ी पर 15% से 25% तक की छूट मिलती है।
दूसरा ऑप्शन है कि आप अपनी गाड़ी को दिल्ली-एनसीआर के बाहर बेच दें।
तीसरा विकल्प है कि अगर पेट्रोल इंजन वाली कार है तो उसे सीएनजी में बदलवा लें। इससे वह दिल्ली-एनसीआर में चलाने लायक हो जाएगी।
दुर्घटना से सुरक्षा देता है बाइक के ये सेफ्टी फीचर