इलेक्ट्रिक या हाइब्रिड किस कार को चुनना बेहतर? देश में फ्यूल के आसमानी दाम के बीच इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड में एक रेस शुरू हो गई है। दोनों में से कौन सी कार बेहतर परफॉर्मेंस देती है। देश में फिलहाल इलेक्ट्रिक कारों की कीमत काफी ज्यादा है। अगर ज्यादा रेंज चाहिए तो कीमत भी अधिक चुकानी होगी। इलेक्ट्रिक कार पूरी तरह से बैटरी पर निर्भर करती है, मतलब जितनी बैटरी होगी उतनी ही रेंज मिलेगी। इलेक्ट्रिक कार की बैटरी को चार्ज करने के लिए मौजूदा समय में अच्छी संख्या में चार्जिंग स्टेशन नहीं है। इलेक्ट्रिक कार की बैटरी चार्ज करने में काफी समय लगता है। साथ ही बैटरी खराब होने पर इसे बदलने में बहुत पैसा लगता है। हाइब्रिड कार में दो विकल्प मिलते है, इसमें फ्यूल के साथ इलेक्ट्रिक मोटर भी मिलती है। इस वजह से इसमें ज्यादा माइलेज आती है। फिलहाल देश में हाइब्रिड कार की मांग काफी कम है, मगर काफी कंपनियां इस कार पर ध्यान दे रही हैं। लंबे समय में हाइब्रिड कार की लागत इलेक्ट्रिक कार के मुकाबले कम है, ऐसे में इसकी मांग धीरे-धीरे बढ़ सकती है। Auto