बारिश के मौसम में इलेक्ट्रिक वाहन की बैटरी का ऐसे रखें ध्यान पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान पर बने हुए हैं। ऐसे में अब लोग इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर रुख कर रहे हैं। जानिए किस तरह से बैटरी का ध्यान रखना है। ईवी वाहन की बैटरी आमतौर पर 5 से 8 साल तक चलती है, ऐसे में बस आपको इस दौरान बैटरी का सही से ध्यान रखना है। बारिश के दौरान कोशिश करें कि ईवी वाहन को पानी में से लेकर न जाना पड़ें, वरना बरसात का पानी बैटरी में जा सकता है। ईवी वाहन की बैटरी को बारिश के समय पर भी असली चार्जर से ही चार्ज करें, ताकि बैटरी लाइफ लंबी हो सकें। साथ ही बैटरी गर्म न होने दें। मौसम चाहे कोई भी हो, मगर ईवी वाहन की बैटरी अगर सही तरीके से चार्ज की जाए तो बैटरी की लाइफ बढ़ जाती है। साथ ही रेंज में भी इजाफा हो सकता है। अगर बारिश के दौरान कभी ईवी वाहन की बैटरी में पानी चला जाए और वारंटी बची हो तो बैटरी को बदला जा सकता है। ऐसे में आपको कोई खर्च नहीं करना होगा। बरसात में इलेक्ट्रिक वाहन को किसी अच्छे कवर से ढककर रखें, ताकि बैटरी के अलावा किसी भी नाजुक पार्ट में बारिश का पानी न जाए। Auto