अमर उजाला
Mon, 25 December 2023
बाइक में क्लच प्लेट खराब हो जाए तो उसे आगे या पीछे करना भी काफी मुश्किल हो जाता है।
जब बाइक की स्पीड तेज हो तो गियर बदलने पर क्लच प्लेट को नुकसान होता है। इसलिए गियर बदलने के लिए स्पीड कम करें।
बाइक को रोकने के लिए क्लच और ब्रेक का गलत उपयोग करने से भी क्लच प्लेट खराब होती है।
कम स्पीड में बाइक रोकने के लिए पहले क्लच लीवर दबाएं और फिर ब्रेक लगाएं, इससे क्लच प्लेट खराब नहीं होती।
बाइक चलाते हुए क्लच लीवर दबाए रखने से भी यह जल्दी खराब हो जाती है।
क्लच का ज्यादा उपयोग करने से भी इसकी उम्र कम होती है। इसलिए ट्रैफिक वाले रास्तों से बचना चाहिए।
सर्दियों में बाइक पर सफर से पहले करें ये काम, रहेंगे सुरक्षित