अमर उजाला
Wed, 25 October 2023
मैनुअल ट्रांसमिशन वाली कार में क्लच का काफी महत्वपूर्ण काम होता है।
बिना क्लच के कार को चलाना असंभव होता है। लेकिन कुछ गलतियों के कारण यह जल्द खराब हो जाता है।
ट्रैफिक के दौरान कार को गियर में रखने के साथ ही क्लच को दबाए रखने से यह जल्दी खराब होता है।
कार चलाते हुए पहले गियर में क्लच को जल्दी छोड़ने से भी यह जल्दी खराब होता है।
पहाड़ों पर ब्रेक और एक्सीलेरेटर से ज्यादा क्लच का उपयोग करने से भी क्लच जल्दी गर्म होकर खराब होता है।
कुछ लोग क्लच का उपयोग डेड पैडल की तरह करते हैं। ऐसा करने से भी क्लच जल्दी खराब होता है।
इस तरह लें कार की टेस्ट ड्राइव, नई कार खरीदने में होगा फायदा