वाहन के टायर में कम एयर प्रेशर से होते हैं ढेर सारे नुकसान

अमर उजाला

Sun, 25 August 2024

Image Credit : FREEPIK

अगर आपके पास कार या बाइक है तो उनका सही ढंग से रखरखाव रखना काफी जरूरी है। वरना वाहन में कोई भी दिक्कत हो सकती है। 

Image Credit : FREEPIK

वाहन सेफ तरीके से चलें, इसके लिए जरूरी है कि गाड़ी के सभी पार्ट्स बेहतर और उचित ढंग से काम करें। ऐसे में टायरों का सही रहना काफी जरूरी है। 

Image Credit : FREEPIK

अगर गाड़ी के टायर में हवा का स्तर कम है तो इससे वाहन को कई तरह को कई सारे खतरों का सामना करना पड़ सकता है। 

Image Credit : FREEPIK

वाहन के टायर में कम एयर प्रेशर से फ्यूल की खपत काफी ज्यादा होती है। ऐसे में जल्दी-जल्दी और थोड़ी ही दूरी चलने पर ईंधन की जरूरत होगी।

Image Credit : FREEPIK

अगर वाहन के टायर में हवा का स्तर कम है तो इससे गाड़ी की हैंडलिंग कमजोर हो जाती है। कार की स्टीयरिंग और बाइक को सही तरीके से चलाने में परेशानी आएगी।

Image Credit : FREEPIK

गाड़ी के टायर में हवा का लेवल कम है तो इससे बीच रास्ते पर टायर फटने की संभावना काफी ज्यादा हो जाती है। साथ ही वाहन का संतुलन भी बिगड़ सकता है।

Image Credit : FREEPIK

वाहन के टायर में कम एयर प्रेशर होने से गाड़ी के ब्रेकिंग सिस्टम पर बुरा असर पड़ता है। ब्रेक लगाने में गाड़ी को ज्यादा जोर लगाना पड़ता है। 

Image Credit : FREEPIK

मोटरसाइकिल में क्या होता है सिंगल और डबल स्ट्रोक इंजन

FREEPIK
Read Now