अमर उजाला
Mon, 23 October 2023
अगर कुछ बातों का ध्यान रखते हुए कार को चलाया जाए तो ब्रेक्स की उम्र को बढ़ाया भी जा सकता है।
अगर आपको बार-बार ब्रेक लगाने की आदत है, तो इसे बदलने से ही ब्रेक की उम्र को बढ़ाया जा सकता है।
पहाड़ी रास्तों पर, ट्रैफिक के बीच बार बार ब्रेक लगाने से भी ब्रेक की उम्र कम हो जाती है।
आस-पास चलने वाली कारों से दूरी बनाकर चलने से ना सिर्फ आप सुरक्षित रहेंगे बल्कि कार के ब्रेक की उम्र भी बढ़ती है।
बेहतर विजिबिलिटी में कार चलाते हुए ब्रेक का कम उपयोग करना पड़ता है या फिर हल्के पैर से ब्रेक लगाने पड़ते हैं।
कार को सही गियर में चलाने से भी ब्रेक की जरूरत कम पड़ती है। कम ब्रेक लगाने के कारण इनकी उम्र बढ़ती है।
इस तरह करें इंजन ऑयल का चुनाव, बढ़ेगी इंजन की उम्र