किस गियर में बाइक देती है सबसे अच्छा माइलेज अधिकतर लोग रोजाना के काम के लिए या फिर ऑफिस जाने के लिए दो पहिया वाहन का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में काफी लोगों का यह सवाल होता है कि बाइक किस गियर में ज्यादा माइलेज देती है। आगे जानें इस सवाल का जवाब। बाइक को शुरु में धीमी रफ्तार के साथ चलाया जाता है। ऐसे में बाइक को पहले गियर में रखें। अगर बाइक से लंबे सफर पर जाना है तो फिर बाइक की रफ्तार बढ़ाएं और स्पीड के साथ बाइक को दूसरे गियर में रखें। इसके बाद जैसे ही बाइक एक अच्छी गति में आ जाए तो फिर राइडर बाइक को टॉप गियर में लेकर जा सकता है। बाइक अगर पूरी स्पीड के साथ चलेगी तो गियर को हमेशा टॉप में रखना चाहिए। ऐसा करने से बाइक अच्छा माइलेज देगी। बाइक को कम रफ्तार के साथ चलाने पर इंजन पर ज्यादा दबाव पड़ता है। ऐसे में बाइक की माइलेज भी कम होती है। मोटरसाइकिल से बेहतर माइलेज हमेशा टॉप गियर में मिलती है। किसी हाइवे या फिर एक्सप्रेस पर बाइक सबसे अच्छी माइलेज देती है। Auto