अमर उजाला
Wed, 15 January 2025
संयुक्त राज्य अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को शपथ लेने वाले हैं।
हालांकि, उनकी नीतियों से अमेरिका की इलेक्ट्रिक व्हीकल इंडस्ट्री में निराशा की लहर है।
दरअसल, यह उनके राष्ट्रपति बनने से पहले एक घोषणा से हुआ है।
डोनाल्ड ट्रंप ने पद संभालने के बाद ईवी पर मिलने वाली टैक्स क्रेडिट को खत्म करने की बात कही है।
इससे अमेरिका में इस साल से इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना महंगा हो सकता है।
कीमत बढ़ने के डर से अमेरिका में साल के अंत में ईवी की बिक्री में जबरदस्त इजाफा देखा गया।
जनरल मोटर्स ने 44,000 यूनिट ईवी के साथ बिक्री में डबल इजाफा दर्ज किया।
वहीं, फोर्ड की भी बिक्री 16% बढ़कर 30,000 यूनिट के पार चली गई।
टेस्ला ने भी ग्लोबल मार्केट में 4.95 लाख से ज्यादा ईवी की बिक्री दर्ज की है।
अमेरिका में अभी ईवी खरीदने पर 7500 डॉलर का टैक्स क्रेडिट मिलता है।
वाइपर सर्दियों में भी कार ड्राइविंग में करता है मदद, जानें जरूरी टिप्स