अमर उजाला
Thu, 14 August 2025
इन दिनों E20 पेट्रोल से इंजन को नुकसान होने का मामला गर्माया हुआ है। मामला इतना तूल पकड़ा कि पेट्रोलियम मंत्रालय को इसपर बयान जारी करना पड़ा।
ऑटो एक्सपर्ट्स का कहना है कि E20 पेट्रोल पुरानी गाड़ियों के इंजन में नुकसान, कम माइलेज और पार्ट्स जल्दी खराब होने की समस्या आ रही है।
तो चलिए जानते हैं E20 (20% इथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल से गाड़ियों पर गाड़ियों के परफॉर्मेंस पर क्या असर पड़ रहा है।
पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक, कुछ पुरानी गाड़ियों को E20 पेट्रोल से चलाने पर 3-6% कम माइलेज मिल सकती है।
मंत्रालय ने कहा है कि कुछ गाड़ियों में हर 20-30 हजार किलोमीटर पर रबर पार्ट्स और इंजन गैसकेट बदलवाने पड़ सकते हैं।
वहीं, मंत्रालय ने इंजन खराब होने की बात को बेबुनियाद है। सरकार का कहना है कि E20 कंपेटिबल वाहनों में इससे कोई समस्या नहीं आएगी।
मंत्रालय के मुताबिक, E20 पेट्रोल का ऑक्टेन लेवल नॉर्मल पेट्रोल से 30% अधिक होता है जो कि 108.5 है।
इससे गाड़ियों में बेहतर माइलेज और पिकअप मिलती है। सरकार अब E27 फ्यूल को लाने की तैयारी कर रही है जिसमें 27% इथेनॉल मिक्स होगा।
इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने में भारत से भी आगे है ये पड़ोसी देश