अमर उजाला
Wed, 19 March 2025
शराब के नशे में गाड़ी चलाने पर चालान कटता है, लेकिन क्या गाड़ी में सिगरेट पीने पर भी फाइन भरना पड़ सकता है?
ड्राइविंग करने से पहले नियमों की सही जानकारी होना बेहद जरूरी है, वरना एक छोटी गलती हजारों का नुकसान करवा सकती है।
अगर आप कार में बैठकर या ड्राइव करते वक्त सिगरेट पीते हैं तो 500 रुपए का चालान कट सकता है।
मोटर वाहन एक्ट के सेक्शन 86.1(5)/177 के तहत यह चालान पहली बार गलती करने पर है।
अगर आप इस गलती को दोहराते हैं तो आपको 1500 रुपये का चालान भरना पड़ सकता है।
ट्रैफिक चालान कटने से बचना चाहते हैं तो कार में सिगरेट पीने की गलती न करें।
वरना जब-जब आप इस गलती को दोहराते रहेंगे आपका चालान कटता चला जाएगा।
दिल्ली में 2026 से नहीं खरीद पाएंगे बाइक, तीसरी कार होगी इलेक्ट्रिक!