अमर उजाला
Mon, 6 November 2023
कुछ लोग अपनी कार पर हल्के स्क्रैच या डेंट आने के बाद ही इंश्योरेंस क्लेम ले लेते हैं।
ऐसा करने पर उस समय तो उनकी कार में आ रही परेशानी काफी कम कीमत में ठीक हो जाती है।
लेकिन इससे भविष्य में अगर कोई बड़ी परेशानी हो जाए तो समस्या होती है।
बार-बार क्लेम लेने पर इंश्योरेंस पॉलिसी के रिन्यूअल के समय पर मिलने वाली एनसीबी खत्म हो जाती है।
एनसीबी खत्म होने के कारण रिन्यू के समय प्रीमियम भरना भी महंगा हो जाता है।
बार-बार ऐसा करने के कारण कंपनियां ज्यादा सावधानी बरतती हैं और जरुरत के समय क्लेम रिजेक्ट भी हो सकता है।
इलेक्ट्रिक कारों में इस फीचर से बढ़ती है रेंज, जानें डिटेल