अमर उजाला
Sat, 3 February 2024
कई लोग महंगे पेट्रोल के कारण बाइक में ऐसी सेटिंग करवाते हैं, जिससे बाद में परेशानी होती है।
मैकेनिक के पास जाकर बाइक में कार्बोरेटर को ट्यून करवाया जाता है।
ऐसा करने से इंजन तक पेट्रोल कम मात्रा में पहुंचता है और एवरेज में बढ़ोतरी होती है।
लेकिन इस तरह की सेटिंग से लंबे समय में इंजन को बड़ा नुकसान होता है।
कम पेट्रोल के कारण इंजन को ज्यादा क्षमता से काम करना पड़ता है और इससे पार्ट्स जल्दी घिसते हैं।
पार्ट्स के जल्दी घिसने के कारण बाद में इंजन सीज भी हो सकता है, जिसे ठीक करवाने में समय और पैसे खर्च होते हैं।
किन कारणों से कार के टायर में आ जाती है दरार, जानें डिटेल