अमर उजाला
Fri, 2 May 2025
पेट्रोल के महंगे होने की वजह से कई लोग मोटरसाइकिल में कुछ ऐसे बदलाव करवाते हैं, जिससे बाद में परेशानी होती है।
मैकेनिक के पास जाकर बाइक में कार्बोरेटर को ट्यून करवाया जाता है।
ऐसा करने से इंजन तक पेट्रोल कम मात्रा में पहुंचता है और एवरेज में बढ़ोतरी होती है।
लेकिन इस तरह की सेटिंग से लंबे समय में इंजन को बड़ा नुकसान होता है।
कम पेट्रोल के कारण इंजन को ज्यादा क्षमता से काम करना पड़ता है और इससे पार्ट्स जल्दी घिसते हैं।
पार्ट्स के जल्दी घिसने के कारण बाद में इंजन सीज भी हो सकता है। जिसकी मरम्मत में ज्यादा जेब ढीली होती है।
कार के टायर में इन वजहों से आ जाती हैं दरारें, ऐसे करें बचाव