अमर उजाला
Sun, 27 July 2025
गूगल मैप्स आपको रास्ता दिखाता है जिससे आप अपनी मंजिल पर आसानी से पहुंच जाते हैं।
वहीं, आजकल इसका इस्तेमाल करते हुए हादसों के मामले भी काफी बढ़ गए हैं।
कई बार गूगल मैप्स टूटी-फूटी सड़क, बंद रास्तों या नई सड़कों को नहीं दिखाता जिससे भ्रम हो जाता है।
ऐसा इसलिए होता है क्योंकि गूगल मैप के पास उन रास्तों का करंट डेटा उपलब्ध नहीं होता।
कई बार लोग टोल से बचने के लिए हाईवे को छोड़कर गली-कस्बे वाले रास्तों पर चले जाते हैं जहां सड़कें टूटी होने के वजह से हादसे होते हैं।
कई बार खराब मौसम के कारण या सिग्नल लो होने के वजह से भी मैप पर गलत रास्ते दिखने लगते हैं।
ऐसे में आपको अपना गूगल मैप हमेशा अपडेट रखना चाहिए। इससे एप बढ़िया काम करेगा।
राइड प्लान करते समय मौसम का ध्यान जरूर रखें। खराब मौसम में या बारिश के दौरान ट्रैवल करने से बचें।
अपनी पुरानी कार को देखकर उब गए हैं? तो ऐसे लाएं नयापन