अमर उजाला
Wed, 30 October 2024
मैनुअल गियरबॉक्स के साथ ही ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली कारों की लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ है।
हालांकि, लोग ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली कारों को ड्राइव करने के दौरान अक्सर कुछ आम गलतियां करते हैं।
ऑटोमैटिक कार चलाते समय कभी भी ढलान पर न्यूट्रल नहीं करना चाहिए।
ऐसा करने से गियरबॉक्स को नुकसान होता है। साथ ही हादसा होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
ऑटोमैटिक कार को कभी भी बिना रोके D से R मोड में शिफ्ट नहीं करना चाहिए।
चलती हुई कार में P मोड का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे ऑटोमैटिक गियरबॉक्स को नुकसान पहुंचता है।
नई कार चलाते हुए ना करें ये गलतियां, नहीं तो होगा नुकसान