अमर उजाला
Fri, 12 January 2024
देश में हर साल बड़ी संख्या में सड़क हादसे होते हैं, जिनमें कई लोगों की मौत हो जाती है।
सड़क हादसों का मुख्य कारण लापरवाही होता है, जिनको अक्सर ड्राइवर की ओर से किया जाता है।
कार चलाते हुए अक्सर लोग तेज आवाज में गाने सुनते हैं, जिस कारण अन्य वाहनों के हॉर्न की आवाज नहीं आती।
कार चलाते हुए मोबाइल का उपयोग करने से भी हादसा होने का खतरा बढ़ जाता है।
कुछ लोग शराब पीने के बाद कार चलाते हैं और कुछ कार में ही सफर के दौरान शराब पीते हैं, जिससे हादसा होता है।
अक्सर लोग कम ट्रैफिक वाली जगहों पर काफी तेजी से कार चलाते हैं। ऐसा करने से भी हादसे का खतरा बढ़ता है।
बर्फ में कार चलाते हुए बरतें ये सावधानियां, नहीं तो हो सकता है हादसा