घर लाने से पहले जानें डीजल कार के फायदे और नुकसान

अमर उजाला

Mon, 19 August 2024

Image Credit : FREEPIK

अक्सर लोग जब भी ईंधन वाली कार खरीदने के लिए जाते हैं तो दुविधा में रहते हैं कि पेट्रोल और डीजल में से किस कार को खरीदें।

Image Credit : FREEPIK

ऐसे में अगर आप इन दिनों डीजल कार खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो एक मिनट ठहरकर जान लीजिए कि क्या है इसके फायदे और नुकसान।

Image Credit : FREEPIK

आपको बता दें कि डीजल कार में पेट्रोल कार के मुकाबले ज्यादा माइलेज मिलती है। ऐसे में आपकी माइलेज की चिंता दूर हो जाएगी।

Image Credit : FREEPIK

देश में फिलहाल डीजल का दाम पेट्रोल की तुलना में थोड़ा सा कम है। ऐसे में कार चलाने में थोड़ा फायदा रहेगा। 

Image Credit : FREEPIK

डीजल कार में स्पार्क प्लग नहीं होता है, ऐसे में डीजल कार को समय-समय पर ट्यून-अप करवाने की जरूरत नहीं होती है। 

Image Credit : FREEPIK

डीजल कार के कई नुकसान भी हैं। भले ही डीजल कार में स्पार्क प्लग नहीं होता है, मगर फिर भी इसे नियमित अंतराल पर सर्विस की जरूरत पड़ती है। 

Image Credit : FREEPIK

अगर डीजल कार की समय पर सर्विस नहीं करवाई तो गाड़ी के फिल्टर्स खराब हो सकते हैं। जैसे- एयर फिल्टर और इंजन ऑयल फिल्टर आदि को वक्त पर बदलना होता है। 

Image Credit : FREEPIK

पेट्रोल के मुकाबले डीजल की कीमत थोड़ी ही कम है। अधिकतर वाहनों में डीजल का इस्तेमाल होता है, ऐसे में इसकी कीमत धीरे-धीरे बढ़ रही है। 

Image Credit : FREEPIK

बरसात में कार पार्क करने से पहले जानें ये पांच टिप्स

FREEPIK
Read Now