घर लाने से पहले जानें डीजल कार के फायदे और नुकसान अक्सर लोग जब भी ईंधन वाली कार खरीदने के लिए जाते हैं तो दुविधा में रहते हैं कि पेट्रोल और डीजल में से किस कार को खरीदें। ऐसे में अगर आप इन दिनों डीजल कार खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो एक मिनट ठहरकर जान लीजिए कि क्या है इसके फायदे और नुकसान। आपको बता दें कि डीजल कार में पेट्रोल कार के मुकाबले ज्यादा माइलेज मिलती है। ऐसे में आपकी माइलेज की चिंता दूर हो जाएगी। देश में फिलहाल डीजल का दाम पेट्रोल की तुलना में थोड़ा सा कम है। ऐसे में कार चलाने में थोड़ा फायदा रहेगा। डीजल कार में स्पार्क प्लग नहीं होता है, ऐसे में डीजल कार को समय-समय पर ट्यून-अप करवाने की जरूरत नहीं होती है। डीजल कार के कई नुकसान भी हैं। भले ही डीजल कार में स्पार्क प्लग नहीं होता है, मगर फिर भी इसे नियमित अंतराल पर सर्विस की जरूरत पड़ती है। अगर डीजल कार की समय पर सर्विस नहीं करवाई तो गाड़ी के फिल्टर्स खराब हो सकते हैं। जैसे- एयर फिल्टर और इंजन ऑयल फिल्टर आदि को वक्त पर बदलना होता है। पेट्रोल के मुकाबले डीजल की कीमत थोड़ी ही कम है। अधिकतर वाहनों में डीजल का इस्तेमाल होता है, ऐसे में इसकी कीमत धीरे-धीरे बढ़ रही है। Auto