देश में फिलहाल मानसून का मौसम चल रहा है। इस दौरान अधिकतर कार चालक कार में एसी का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में एक जरूरी जानकारी जानिए।
Image Credit : FREEPIK
काफी लोग कार में बैठते ही कार का एसी चला लेते हैं, मगर यही एसी आपकी जान भी ले सकता है। जरा सी गलती से कार में ही इंसान की मौत हो सकती है।
Image Credit : FREEPIK
दरअसल, ज्यादातर लोग एसी चलाने के दौरान सभी विंडो को बंद रखते हैं। ऐसे में इंजन से निकलने वाली मोनोऑक्साइड जैसी जहरीली गैसे केबिन में जमा हो जाती है।
Image Credit : FREEPIK
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंजन से निकलने वाली ये गैसे एसी वेंट्स के जरिए कार के केबिन में आ जाती है। अगर व्यक्ति नींद में या नशे में हो तो जान पर खतरा बढ़ जाता है।
Image Credit : FREEPIK
इंजन से निकलने वाली मोनोऑक्साइड गैस इंसान के शरीर में जाकर साइलेंट किलर का काम करती है और धीरे-धीरे उसकी जान ले लेता है।
Image Credit : FREEPIK
अगर आप भी कार का एसी चलाकर सो जाते हैं तो इसमें सुधार करें, वरना कभी आपकी जान पर खतरा आ सकता है।
Image Credit : FREEPIK
इस परेशानी से बचने के लिए कार में एसी चलाने के दौरान किसी एक विंडो को थोड़ा सा खोलकर रखें। ऐसा करने से जहरीली गैसों से थोड़ी राहत मिलेगी।