अमर उजाला
Mon, 17 February 2025
बाइक चलाते समय स्पीड और गियर का तालमेल बनाना बेहद जरूरी है।
कई लोग बाइक को कम स्पीड में भी ऊंचे गियर पर चलाते हैं जिससे इंजन के कई पार्ट्स को नुकसान होते हैं, आइए जानते हैं।
बाइक को स्टार्ट करते ही दूसरे, तीसरे या चौथे नंबर पर चलाने से क्लच प्लेट जल्दी घिस जाते हैं।
कम स्पीड में बाइक को चौथे या पांचवे गियर पर चलाने से भी क्लच प्लेट समय से पहले घिस जाते हैं।
कई लोग बाइक का स्पीड कम करने के बाद गियर नहीं बदलते और ऊंचे गियर में ही रेस देकर चलाने लगते हैं।
ऐसा करने पर इंजन पर बहुत अधिक दबाव पड़ता है, जिससे क्लच, पिस्टन डैमेज हो जाते हैं।
बाइक को कम स्पीड पर निचले गियर और अधिक स्पीड पर ऊंचे गियर में चलाने की आदत डालनी चाहिए।
इससे क्लच प्लेट जल्दी नहीं घिसेगी और बाइक माइलेज भी अच्छा देगी।
कार ड्राइविंग के दौरान न करें ये चार गलतियां, मौत को देते हैं दावत!