अमर उजाला
Sat, 17 May 2025
कार की अच्छी तरह से देखभाल करने वाले भी अक्सर कुछ बड़ी गलतफहमियों के कारण नुकसान कर देते हैं।
कुछ लोगों को लगता है कि जल्दी-जल्दी इंजन ऑयल बदलने से इंजन की उम्र बढ़ती है।
लेकिन सच यह है कि इंजन ऑयल एक निश्चित किलोमीटर या समय के बाद ही बदलना चाहिए।
कुछ लोग मानते हैं कि अलग-अलग कंपनियों के पेट्रोल को भरवाने से एवरेज कम होता है।
जबकि सच यह होता है कि सभी कंपनियां एक तय मापदंड पर ही पेट्रोल बनाती हैं, इसलिए एवरेज पर फर्क नहीं पड़ता।
कुछ लोग कहते हैं कि अलग-अलग कंपनियों के टायर का उपयोग करने से कई नुकसान हो सकते हैं।
सच यह है कि अगर टायर का साइज एक जैसा हो तो अलग कंपनी का टायर होने से कोई नुकसान नहीं होता।
क्या आप जानते हैं गाड़ी में सीसी, आरपीएम और हॉर्स पावर क्या होता है?