कितनी स्मार्ट होती है आईसीएनजी कार, जानिए डिटेल क्या आप आईसीएनजी कार के बारे में जानते हैं। अगर अभी तक नहीं जानते हैं तो आगे जानिए सीएनजी और आईसीएनजी में क्या फर्क है। सीएनजी कार से काफी अलग होती है आईसीएनजी कार। आईसीएनजी का मतलब होता है इंटेलीजेंट सीएनजी। आईसीएनजी में कई सारे फीचर्स मिलते हैं, जिनकी वजह से यह तकनीक काफी स्मार्ट समझी जाती है। आईसीएनजी कार फ्यूल खत्म होने पर खुद ही सीएनजी मोड में शिफ्ट हो जाती है, ये सुविधा साधारण सीएनजी कार में नहीं मिलती है। आईसीएनजी तकनीक कार को सुरक्षा देती है। कभी सीएनजी लीकेज हो जाए तो यह तकनीक खुद ही गैस को कटऑफ कर देती है। आईसीएनजी तकनीक वाली गाड़ी में अलग से इलेक्ट्रिक मोटर होती है, इस वजह से कार को अतिरिक्त ताकत मिलती है। आईसीएनजी वाली कारों में माइलेज और स्पीड भी ज्यादा मिलती है। इस वजह से गाड़ी की क्षमता बढ़ जाती है। आईसीएनजी गाड़ियां पर्यावरण में साधारण सीएनजी कार के मुकाबले कम प्रदूषण करती हैं। Auto