मानसून में कैसे रखें सीएनजी कार का ख्याल, यहां जानें

अमर उजाला

Thu, 11 July 2024

Image Credit : Freepik

मानसून ने उत्तर भारत में भी अपनी दस्तक दे दी है। ऐसे में अगर आपके पास सीएनजी कार है तो यहां जानिए किस तरह से गाड़ी का ध्यान रखना है। 

Image Credit : Freepik

सीएनजी कार पेट्रोल और डीजल गाड़ी की तरह ही नजर आती है, मगर कार में सीएनजी सिलेंडर होने की वजह से कुछ बातों का ध्यान रखना होता है। आगे जानिए डिटेल। 

Image Credit : Freepik

बारिश के मौसम में सीएनजी कार के बोनट और बूट स्पेस को साफ रखना चाहिए। अगर ऐसा न किया जाए तो उस जगह पर काफी गंदगी जमा हो जाती है। 

Image Credit : Freepik

बरसात के मौसम में सीएनजी कार की अंडरबॉडी का खास ध्यान रखना जरूरी है। वरना वहां की परत को नुकसान हो सकता है। 

Image Credit : Freepik

चाहे कोई भी मौसम हो, मगर कार के इंटीरियर को हमेशा सूखा रखें। ऐसा करने से इंटीरियर की लाइफ बढ़ जाएगी और उसकी चमक भी बरकरार रहेगी।

Image Credit : Freepik

अगर आपके पास सीएनजी कार है तो बारिश के दौरान एसी फिल्टर को सही ढंग से साफ करवाएं, ताकि एसी में किसी भी तरह की नमी जमा न हो। 

Image Credit : Freepik

सीएनजी कार चालकों को टैंक को लेकर सतर्क रहना चाहिए, जरा सी गलती की वजह से बहुत बड़ी दिक्कत हो सकती है। इसलिए समय-समय पर इसकी जांच करें। 

Image Credit : Freepik

बारिश के मौसम में इलेक्ट्रिक वाहन की बैटरी का ऐसे रखें ध्यान

Freepik
Read Now