मानसून में कैसे रखें सीएनजी कार का ख्याल, यहां जानें मानसून ने उत्तर भारत में भी अपनी दस्तक दे दी है। ऐसे में अगर आपके पास सीएनजी कार है तो यहां जानिए किस तरह से गाड़ी का ध्यान रखना है। सीएनजी कार पेट्रोल और डीजल गाड़ी की तरह ही नजर आती है, मगर कार में सीएनजी सिलेंडर होने की वजह से कुछ बातों का ध्यान रखना होता है। आगे जानिए डिटेल। बारिश के मौसम में सीएनजी कार के बोनट और बूट स्पेस को साफ रखना चाहिए। अगर ऐसा न किया जाए तो उस जगह पर काफी गंदगी जमा हो जाती है। बरसात के मौसम में सीएनजी कार की अंडरबॉडी का खास ध्यान रखना जरूरी है। वरना वहां की परत को नुकसान हो सकता है। चाहे कोई भी मौसम हो, मगर कार के इंटीरियर को हमेशा सूखा रखें। ऐसा करने से इंटीरियर की लाइफ बढ़ जाएगी और उसकी चमक भी बरकरार रहेगी। अगर आपके पास सीएनजी कार है तो बारिश के दौरान एसी फिल्टर को सही ढंग से साफ करवाएं, ताकि एसी में किसी भी तरह की नमी जमा न हो। सीएनजी कार चालकों को टैंक को लेकर सतर्क रहना चाहिए, जरा सी गलती की वजह से बहुत बड़ी दिक्कत हो सकती है। इसलिए समय-समय पर इसकी जांच करें। Auto