अमर उजाला
Wed, 5 February 2025
ज्यादा माइलेज मिलने के कार आजकल सीएनजी गाड़ियों की मांग बढ़ गई है।
अगर कार में कंपनी फिटेड किट नहीं है, तो लोग आफ्टर मार्केट सीएनजी किट खरीदकर लगवा लेते हैं।
हालांकि, कई बार बाजार से खरीदे गए सीएनजी किट की क्वालिटी अच्छी नहीं होती। जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है।
अप्रशिक्षित मैकेनिक की लापरवाही की वजह से कई बार किट लगाने के दौरान, कुछ तार खुले छूट जाते हैं। जो खतरे को बढ़ाते हैं।
वहीं कुछ लोग कारों के अंदर बैठकर धूम्रपान करते हैं। इससे भी हादसे का खतरा बढ़ जाता है।
समय पर सर्विस न करवाने के कारण भी सीएनजी और पीएनजी कारों में हादसे का खतरा होता है।
इतना ही नहीं, कारों में बाजार से आफ्टर मार्केट एक्सेसरीज लगवाते हुए, कार की वायरिंग काटने से भी समस्या आ सकती है।
भारत में लग्जरी कार खरीदना हुआ सस्ता! घट गई इम्पोर्ट ड्यूटी