मानसून में कार साफ करने में काम आएंगे ये टिप्स बारिश के दौरान अक्सर कार कई गंदे रास्तों से गुजरती है, ऐसे में बारिश का कीचड़ कार को काफी गंदा कर देता है। आगे जानिए कैसे करें कार की सफाई। मानसून में बारिश कभी भी हो सकती है, ऐसे में कीचड़ से गंदी हुई कार को साफ करने से पहले पूरी तैयारी कर लें। बारिश से कार पर लगी गंदगी को हटाने के लिए हमेशा कार को ऊपर से नीचे की ओर दिशा में साफ करें, ताकि नीचे लगा कीचड़ बाद में फिर फैले ना। कार साफ करते वक्त अगर अचानक से बारिश आ गई तो कार पर फिर से गंदा पानी गिरेगा, जिससे कार की चमक फीकी पड़ सकती है। ऐसे में किसी ढकी हुई या कवर्ड पार्किंग में ही कार को साफ करने का काम करें, ताकि कार पर दोबारा गंदगी न लगे। बारिश का कीचड़ कई बार बहुत कठोर तरीके से चिपक जाता है, ऐसे में बाजार में आने वाले अच्छे उत्पादों का इस्तेमाल करें। काफी लोग बारिश के कीचड़ को साफ करने के लिए पानी और साबुन के घोल का इस्तेमाल करते हैं, ऐसा करने से कार के पेंट को नुकसान हो सकता है। Auto