अमर उजाला
Tue, 18 February 2025
चीन को दुनिया की फैक्ट्री कहा जाता है। यहां सालभर में 1 करोड़ से भी ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें बिकती हैं।
चीन में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कारों के बिकने की वजह इसका बेहतर चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर है। चीन में इलेक्ट्रिक कारों की चार्जिंग के लिए पर्याप्त स्टेशन लगाए गए हैं।
चीन में हर साल करीब 1.1 करोड़ इलेक्ट्रिक गाड़ियां बिकती हैं और इसके सामने अमेरिका और यूरोप पीछे हैं।
चीन में BYD कंपनी की कारें काफी लोकप्रीय हैं। चीन में इलेक्ट्रिक कारों की एवरेज सिंगल चार्ज रेंज 500 किलोमीटर की है।
चीन में 30 लाख से ज्यादा चार्जिंग स्टेशन और 3000 से ज्यादा बैटरी स्वैप स्टेशन बने हैं। इस वजह से वहां के लोगों के मन में कार की बैटरी खत्म होने का डर नहीं रहता है।
चीन में बनी इलेक्ट्रिक कारें 70 से ज्यादा देशों में निर्यात की जाती हैं। चीन में बनी इलेक्ट्रिक कार पहले से बेहतर और ज्यादा दूरी तक चलने वाली हो गई हैं।
एंबुलेंस का रास्ता रोकने पर कितना लगता है जुर्माना?