अगर चीन ने उठाया ये कदम, तो भारत में गाड़ियां बनना हो जाएंगी बंद

अमर उजाला

Fri, 30 May 2025

Image Credit : अमर उजाला

चीन ने अपने यहां से एक्सपोर्ट होने वाले रेयर अर्थ मैग्नेट पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है।
 

Image Credit : AI

चीन की सरकार रेयर अर्थ मैग्नेट पर कई तरह के प्रतिबंध लगा सकती है। इससे भारत का ऑटोमोबाइल प्रोडक्शन प्रभावित हो सकता है।
 

Image Credit : AI

रेयर अर्थ मैग्नेट का उपयोग लगभग हर तरह के वाहन और इलेक्ट्रिक गाड़ियों में होता है।
 

Image Credit : Freepik

ऑटो सेक्टर से जुड़े कंपनियों के मुताबिक मैग्नेट पर रोक के कारण जुलाई से उत्पादन प्रभावित होने लगेगा।
 

Image Credit : Freepik

चीन इस वक्त 90% रेयर अर्थ मैग्नेट्स प्रोसेसिंग क्षमता पर कब्जा रखता है। अप्रैल में अमेरिकी टैरिफ के जवाब में चीन ने इन मैग्नेट्स के निर्यात पर सख्त नियम लागू कर दिए थे।

Image Credit : Volkswagen

इसके तहत चीन से एक्सपोर्ट के लिए पहले आयातकों को परमिशन लेनी होती है और यह साबित करना होता है कि सामग्री सैन्य इस्तेमाल में नहीं जाएगी।
 

Image Credit : PTI

चीन से रेयर अर्थ मैग्नेट्स का निर्यात अप्रैल में 51% घटकर 2,626 टन पर आ गया। भारत ने बीते वित्त वर्ष में चीन से 460 टन मैग्नेट्स आयात किए थे।
 

Image Credit : BYD

बारिश में ऐसे चलाएंगे बाइक तो मजेदार बनेगी राइड!

AI
Read Now