अमर उजाला
Sat, 15 February 2025
देश में हर वर्ष बड़ी संख्या में सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। इन हादसों में कई लोग अपनी जान गवां देते हैं।
सड़क दुर्घटनाओं की मुख्य वजह लापरवाही होती है। जो अक्सर ड्राइविंग के दौरान ड्राइवर की ओर से की जाती हैं।
कार चलाते हुए अक्सर लोग तेज आवाज में गाने सुनते हैं। जिससे ड्राइविंग के दौरान अन्य वाहनों के हॉर्न की आवाज सुनाई नहीं देती।
कार चलाते हुए मोबाइल का इस्तेमाल करने से भी दुर्घटना होने का खतरा बढ़ जाता है।
कुछ लोग शराब पीने के बाद कार चलाते हैं। इतना ही नहीं, कुछ लोग तो सफर के दौरान कार में ही शराब पीते हैं। जिससे दुर्घटनाएं होती हैं।
अक्सर लोग कम ट्रैफिक वाली जगहों पर काफी तेजी से कार चलाते हैं। ऐसा करने से भी हादसे का खतरा बढ़ता है।
कार में बैठते ही आने लगते हैं चक्कर? ये तरीके आजमाते ही दूर होगी प्रॉब्लम