अमर उजाला
Sat, 11 January 2025
सर्दियों के मौसम में वाहन चलाना किसी चुनौती से कम नहीं होता। सर्दियों में कार की विंडशील्ड पर धुंध जमना आम बात है।
धुंध जमने की वजह से विजिबिलिटी काफी कम हो जाती है। जिससे ड्राइवर को देखने में समस्या होती है। और सफर तय करना मुश्किल भरा हो जाता है।
सर्दियों में धुंध जमने पर एसी ऑन करके कार के डिफॉगर फीचर का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे विजिबिलिटी बेहतर होती है।
खराब क्वालिटी की विंडस्क्रीन के इस्तेमाल के कारण भी सर्दियों में सफर के दौरान परेशानी होती है।
अगर सफर के दौरान धुंध में अन्य वाहनों की लाइट्स जलती हैं, तो सफर में आसानी हो जाती है।
विंडशील्ड को खराब कपड़े से साफ करने पर भी स्क्रैच पड़ते हैं, जिससे विजिबिलिटी खराब होती है। इसलिए साफ कपड़े का इस्तेमाल करें।
मोटरसाइकिल चला रहे हैं तो, ठंड से बचाएंगे ये राइडिंग गियर्स