कार धोने के दौरान नुकसान से बचने के लिए इन पार्ट्स का रखें ध्यान अगर कार का काफी समय से इस्तेमाल हो रहा है तो जाहिर है कि उसमें धूल-मिट्टी और गंदगी जमा हो सकती है। ऐसे में कार की सफाई करना जरूरी है। कार थोने के दौरान गाड़ी के कुछ उपकरणों को पानी से सुरक्षित रखना चाहिए, वरना बाद में भारी नुकसान हो सकता है। कार धोते वक्त ब्रेक और सस्पेंशन का ध्यान रखें। गलती से भी इनमें पानी नहीं जाना चाहिए, नहीं तो गाड़ी का सिस्टम सारा खराब हो सकता है। कार धोने के दौरान फ्यूल फिलर में पानी नहीं जाना चाहिए। अगर फ्यूल फिलर में पानी चला गया तो इंजन में खराबी हो सकती है। गाड़ी धोते समय सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को सेफ रखें। अगर इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स में पानी चला गया तो फिर मोटा खर्चा हो सकता है। कार में कई तरह के सेंसर्स होते हैं, जैसे- कैमरा सेंसर, पार्किंग सेंसर और एबीएस आदि। इनमें भी पानी नहीं जाना चाहिए। गाड़ी के इंटीरियर में पानी जाने से काफी भारी नुकसान हो सकता है, क्योंकि इससे कार के अंदरुनी हिस्सों में पानी पहुंच सकता है। Auto