भारत में आज भी जब कोई नई कार खरीदता है तो ये काफी बड़ी बात होती है। ऐसे में नई कार लेने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
Image Credit : Freepik
नई कार खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि आप जहां से कार खरीद रहे हैं, वो एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है या नहीं। साथ ही डीलर से कार लेते वक्त भी इस चीज का ध्यान रखें।
Image Credit : Freepik
जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लें। नई कार खरीदने से पहले अच्छी तरह से जानकारी जुटा लें, ताकि बाद में किसी तरह का पछतावा न हो।
Image Credit : Freepik
अक्सर देखा गया है कि लोग नई कार को सिर्फ एक बार देखते हैं और खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर देते हैं। नई कार लेते वक्त सही से कार की जांच करें।
Image Credit : Freepik
नई कार लेते वक्त कई लोग टेस्ट ड्राइव नहीं लेते हैं, ऐसे में नई कार के बारे में सही जानकारी नहीं मिल पाती है, इसलिए कभी भी ये गलती न करें, इससे नुकसान हो सकता है।
Image Credit : Freepik
कार खरीदने वाले लोगों को कार के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती है, ऐसे में वे कार बेचने वाली की बातों पर भरोसा करके नई कार खरीद लेते हैं, इस गलती से बचें।
Image Credit : Freepik
नई कार खरीदने से पहले ज्यादातर लोग सिर्फ विज्ञापन पर ध्यान देते हैं, नई कार लेने से पहले किसी कार एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए।
Image Credit : Freepik
अगर आप नई कार खरीद रहे हैं तो ये तय कर लें कि आपको पेट्रोल और डीजल में कौन सी कार खरीदनी है।